ताप्ती रेंज के जंगल से पुलिस ने बचाए आठ गोवंश, महाराष्ट्र ले जाने की थी तैयारी

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ताप्ती रेंज के जंगलों में पुलिस ने गोतस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए आठ गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हिंदू सेना की सूचना पर की गई।जानकारी के अनुसार, संगठन के पदाधिकारी शुभम इंगले को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि गोनीघाट क्षेत्र में गोवंशों को तस्करी के लिए एकत्र किया जा रहा है। इंगले ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

जंगल में पुलिस को रस्सियों से बंधे छह बछड़े और दो बैल मिले। सभी गोवंशों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी गोशाला भेजा गया। पुलिस को मौके पर बड़े वाहनों के टायरों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गोवंशों को महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

बोरियों में छिपाकर ट्रक से लाखों की अवैध शराब तस्करी, पुलिस ने की जब्ती

Thu Oct 23 , 2025
इंदौर: बेटमा पुलिस ने औसरुद फाटे पर एक इंदौर पासिंग ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 1200 पेटियों से अधिक अवैध शराब बरामद हुई. शराब की मात्रा 14,400 बल्क लीटर बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपए के आसपास आंकी गई […]

You May Like