नांगलवाड़ी में आज होगी पहली जनजातीय कृषि कैबिनेट, नई मत्स्य नीति को मिल सकती है मंजूरी

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी जिले के ग्राम नांगलवाड़ी में कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी, जो किसी जनजातीय अंचल में होने वाली पहली कृषि कैबिनेट होगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया है कि इसका लाभ निमाड़ सहित पूरे मालवा क्षेत्र को मिलेगा।उन्होंने कहा कि नर्मदा वैली परियोजनाओं से खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर और बड़वानी में समृद्धि आई है।

इसी आधार पर निमाड़ के पारंपरिक फाग पर्व भगोरिया को राज्यकीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री कृषि कैबिनेट के साथ भगोरिया उत्सव में भी शामिल होंगे तथा बाबा भीलट देव मंदिर परिसर में विकसित भीलट देव लोक का उल्लेख करते हुए जनजातीय आस्था स्थलों के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

समझा जाता है बैठक में नई मत्स्य पालन नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके तहत 1600-1700 करोड़ रुपये तक निवेश बढ़ाने का लक्ष्य है। कोल्ड चेन, मार्केटिंग ढांचे, रेफ्रिजरेटेड वैन और फीड प्लांट पर 40% सब्सिडी का प्रावधान प्रस्तावित है। हाल ही में उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि और सरसों में भावांतर की घोषणा भी की गई है।

Next Post

ईरान बातचीत को तैयार, मैंने भी दी सहमति: ट्रंप

Mon Mar 2 , 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मैगजीन को खमेनेई की मौत के बाद दिए साक्षात्कार में कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है और उन्होंने भी संवाद के लिए सहमति दे दी है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, They want to talk, and I’ve agreed to talk.साक्षात्कार […]

You May Like

मनोरंजन