ईरान बातचीत को तैयार, मैंने भी दी सहमति: ट्रंप

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मैगजीन को खमेनेई की मौत के बाद दिए साक्षात्कार में कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है और उन्होंने भी संवाद के लिए सहमति दे दी है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, They want to talk, and I’ve agreed to talk.साक्षात्कार में ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान की नई नेतृत्व टीम मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत के पक्ष में है, हालांकि अभी तक वार्ता की तारीख, स्थान या प्रारूप तय नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को पहले ही समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए था।

ट्रंप ने अपनी कठोर नीति का बचाव करते हुए दावा किया कि अमेरिकी दबाव की रणनीति के कारण ही ईरान अब बातचीत की मेज पर आने को तैयार हुआ है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होते हैं तो अमेरिका अपने सभी विकल्प खुले रखेगा।इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Next Post

होली और रंगपंचमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 पुलिसकर्मी और 12 ड्रोन चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

Mon Mar 2 , 2026
इंदौर:होली और रंगपंचमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इंदौर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है. शहर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और 12 ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी.पुलिस कमिश्नर संतोष […]

You May Like