चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 2 आरोपी व नाबालिग पकड़े; खरीदार भी गिरफ्तार

इंदौर. पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से छीनी गई सोने की चेन, पैंडल और चोरी की स्कूटी सहित करीब 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है. चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी पकड़ा है.

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर झपटमारी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत द्वारकापुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की. डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता, एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी. टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन, 50 हजार का पैंडल और करीब 1 लाख रुपए कीमत की स्कूटी जब्त की है. जांच में सामने आया कि वारदात में उपयोग स्कूटी परदेशीपुरा क्षेत्र से चोरी की गई थी. आरोपियों में अभिराज उर्फ अनुराग उम्र 22 साल निवासी भागीरथपुरा, अभिषेक उम्र 20 साल निवासी लाल बाउंड्री और एक नाबालिग शामिल है. वहीं चोरी का पैंडल खरीदने वाले शुभम रैकवार निवासी नंदानगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ द्वारकापुरी थाने में प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Next Post

नगरीय निकाय चुनाव से पहले महापौर-अध्यक्ष पद आरक्षण प्रक्रिया की जिम्मेदारी आयुक्त को सौंपी

Sun Jun 14 , 2026
भोपाल। आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी किया है। विभाग ने मध्यप्रदेश नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के तहत आरक्षण […]

You May Like