स्वदेशी प्रणेता स्व. राजीव दीक्षित के नाम मार्ग एवं चौराहा

इंदौर: नगर निगम ने आज मयंक ब्लू वॉटर पार्क से अरावली परिसर की ओर जाने वाली सड़क का नामकरण कर दिया. उक्त सड़क को अब स्वदेशी मार्ग और चौराहे को राजीव भाई दीक्षित चौराहे के नाम से जाना जाएगा. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उक्त सड़के नामकरण का लोकार्पण किया.ध्यान रहे कि स्व. राजीव दीक्षित स्वदेशी एवं भारतीय विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता रहे हैं.

उनके सम्मान में मार्ग एवं चौराहे का नामकरण करने की मांग अध्यक्ष, संस्था विश्वम् सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा की गई थी. उक्त प्रस्ताव पर मेयर इन काउंसिल ने स्वीकृति प्रदान की. इसके बाद आज महापौर द्वारा औपचारिक घोषणा की गई.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में सदैव महान व्यक्तित्वों के योगदान को सम्मान दिया जाता रहा है. स्वदेशी भावना को जन-जन तक पहुँचाने में स्व. राजीव भाई दीक्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके नाम पर मार्ग एवं चौराहे का नामकरण करना, उनके सम्मान का प्रतीक है. नामकरण के बाद क्षेत्रीय रहवासियों एवं सामाजिक संगठनों ने निर्णय का स्वागत कर महापौर का आभार माना.

Next Post

33 प्लस नौजवानों ने 50 प्लस की पारियां खेलीं

Mon Dec 1 , 2025
रांची, (वार्ता) वनडे इतिहास में यह सिर्फ़ नौवीं बार है, जब किसी पुरूष वनडे में तीन 33 प्लस उम्र के बल्लेबाज़ों ने 50 प्लस की पारियां खेली हैं- रोहित शर्मा (38), विराट कोहली (37) और केएल राहुल (33)। विराट कोहली (135) की शतकीय, रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) […]

You May Like