मवेशी से टकराकर घायल हुए ठेकेदार की मौत 

भोपाल, 30 जनवरी. अवधपुरी इलाके में सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर घायल हुए बाइक सवार ठेकेदार की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक खेत्रोवासी (60) उषाप्रभा कालोनी अवधपुरी में रहते थे और ठेकेदारी करते थे. बीती 3 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह काम से घर लौट रहे थे. अवधपुरी थाने के पास ही सड़क पर उनकी बाइक एक मवेशी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब पच्चीस दिनों तक चले इलाज के बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है.

युवक की संदिग्ध हालत में मौत

भोपाल, 30 जनवरी. बिलखिरिया इलाके में दुकान पर कुर्सी पर बैठे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार महेंद्र मीना (31) आनंद नगर पिपलानी में रहता था और भाई के साथ कोकता इलाके में स्टील और एल्युमिनियम की दुकान चलाता था. बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह दुकान पर कुर्सी पर बैठा हुआ था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया. उसे इलाज के लिए तुरंत ही हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस का अनुमान है कि हार्ट अटैक आने के कारण महेंद्र की मौत हुई होगी, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा.

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम शहीदों की स्मृति में मौन धारण 

Thu Jan 30 , 2025
भोपाल, 30 जनवरी. शासन के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वालों की स्मृति में गुरुवार सुबह 11बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा मौन धारण किया गया. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त […]

You May Like