भारत पाकिस्तान पर प्रहार हेतु पिनाका मार्क-3 लाने को तैयार, 120 किमी रेंज वाला स्वदेशी रॉकेट सिस्टम सेना की तोपखाना क्षमता बढ़ाएगा

नई दिल्ली, 13 दिसंबर, 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारतीय सेना अपनी लंबी दूरी की तोपखाने की क्षमताओं को और मजबूत करने जा रही है। सेना पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के मार्क-3 वर्जन को शामिल करने की तैयारी कर रही है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। पिनाका मार्क-3 की स्ट्राइक रेंज 120 किलोमीटर है, जो मौजूदा मार्क-1 (45 किमी) और मार्क-2 (75 किमी) से कहीं अधिक है।

2500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के तहत, 120 किमी स्ट्राइक रेंज वाले पिनाका रॉकेट सिस्टम को अगले साल तक सेना में शामिल किया जा सकता है। DRDO अगले साल इसके परीक्षण की तैयारी कर रहा है और इसके तेजी से उत्पादन के लिए निजी रक्षा कंपनियों की मदद भी ली जाएगी। नए रॉकेट को उसी लॉन्चर से दागा जा सकेगा जिससे वर्तमान के छोटे रेंज वाले रॉकेट लॉन्च होते हैं।

भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया पिनाका अपनी मारक क्षमता के लिए जाना जाता है। यह एक लॉन्चर से 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, जिसमें प्रत्येक 4 सेकंड में एक रॉकेट दागने की क्षमता है। इसकी रफ्तार मैक 4.7 (5,800 किमी/ घंटा) होती है, जिसे रोकना लगभग असंभव है। सेना 2030 तक 22 पिनाका रेजिमेंट को शामिल करने की योजना बना रही है, और पिनाका-4 (300 किमी रेंज) के शामिल होने पर पाकिस्तान के सारे बड़े शहर सीधी रेंज में होंगे।

Next Post

नाका चन्द्रबदनी से विक्की फैक्ट्री चौराहा तक 20 मीटर चौड़ी होगी सड़क, करोड़ों होंगे खर्च

Sat Dec 13 , 2025
ग्वालियर: नाका चन्द्रबदनी चौराहे से विक्की फैक्ट्री चौराहा तक प्रस्तावित सड़क 20 मीटर चौड़ीकरण कार्य के लिए नगर निगम ने पूरे मार्ग पर मौजूद अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण की पहचान के लिए सर्वे दल का गठन किया है। संयुक्त निरीक्षण में कई स्थानों पर सड़क पर अतिक्रमण पाए गए, जिनके […]

You May Like