मोबाइल शॉप का शटर चटकाकर लाखों के बॉक्स पैक मोबाइल और टैबलेट ले उड़े चोर, केस दर्ज

इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में चोरो ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया. चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान के शटर के ताले चटकाए और भीतर घुसकर काउंटर व रैक में रखे कीमती बॉक्स पैक मोबाइल फोन और टैबलेट बटोरकर रफूचक्कर हो गए. सुबह जब घटना का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी अनील गुप्ता ने बताया कि चोरी की वारदात के संबंध में फरियादी अशोक भाटिया निवासी खातीवाला टैंक, ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. अशोक भाटिया की स्नेह नगर मुख्य मार्ग पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है.रोजाना की तरह वे अपनी दुकान मंगल कर घर गए थे.

रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर कटर या रॉड की मदद से दुकान के शटर के मजबूत ताले तोड़कर भीतर दाखिल हो गए.दुकान के भीतर घुसने के बाद चोरों ने बेहद इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान की रैक और सेफ को खंगाला और वहां बिक्री के लिए रखे नए नवेले बॉक्स पैक मोबाइल फोन और कई कीमती टैबलेट अपनी बोरियों या बैगों में भर लिए.

Next Post

35 लाख के लेन-देन के विवाद में व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

Tue Jun 23 , 2026
इंदौर:छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में 35 लाख रुपए के पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक को पिस्तौल दिखाकर डराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने भाड़े के बदमाशों से उस पर पिस्तौल तनवाई और उसके […]

You May Like