पहलगाम हमले का सटीक और तत्परता से जवाब दे सरकार: प्रियंका

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम हमले पर रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है और वह जो भी निर्णय देगी कांग्रेस उसका समर्थन करेगी इसलिए सरकार को इस हमले का तत्परता से जवाब देना चाहिए।

सुश्री वाड्रा ने कहा कि सरकार को पहलगाम हमले का सटीक, निर्णायक, मजबूत और तेजी से जवाब देना चाहिए और वह जो भी फैसला लेगी कांग्रेस अपने आधिकारिक बयान के सनुसार उसके हर निर्णय का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा “कांग्रेस पार्टी ने सीडब्ल्यूसी में जो बयान दिया हम सब उसके साथ हैं। यह कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सरकार जो भी कदम उठाने जा रही है, हम उसका समर्थन करते हैं। दरअसल, हम सरकार से बहुत मजबूत, निर्णायक और तेजी से कदम उठाने का आग्रह करते हैं।”

Next Post

दिल्ली भाजपा ने शुरू की जिलाध्यक्षों की चुनाव की प्रक्रिया

Sun May 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय 14 पंत मार्ग में रविवार को संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन के साथ जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुयी। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री […]

You May Like