जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने खन्ना बिल्डर्स के प्लाट में सजे जुआ फड़ पर छापा मारते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि साईनगर खन्ना बिल्डर्स के प्लाट में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे।
दिनेश छपेल निवासी सदर केंट, अमन जाट निवासी घमापुर कंजड़ मोहल्ला, अंकित कुमार गौसाई निवासी भानतलैया बकरा मार्केट बेलबाग, अकरम राईन निवासी मछरहाई मस्जिद के पास लार्डगंज को पकड़ा गया। जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 4 हजार 60 रूपये जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
