यादव ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

भोपाल, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस के तीन श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुम्बई राजमार्ग पर राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। इसमें यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है।

मुख्यमंत्री श्री यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस के तीन श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन मंदसौर को निर्देशित किया है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे के मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

Next Post

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, वाहन को नुकसान

Thu Feb 13 , 2025
इंदौर: शहर में लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. थाना तुकोगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दूसरे वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा. तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि […]

You May Like