तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, वाहन को नुकसान

इंदौर: शहर में लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. थाना तुकोगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दूसरे वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा.

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि मोटर साइकिल नम्बर एमपी 09 क्यू एम 2605 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 21 वर्षीय फरियादी उदय बाथवी निवासी शीलनाथ कैंप के वाहन को राजकुमार ब्रिज के पास जैन नाश्ता सेंटर के सामने टक्कर मार दी. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

तेज रफ्तार दूध वाहन ने किशोर को मारी टक्कर

Thu Feb 13 , 2025
इंदौर:तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे दूध वाहन ने 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के नंदा नगर रोड नंबर 12, ओम आटा चक्की के पास हुई.परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि बोलेरो […]

You May Like