इंदौर:तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे दूध वाहन ने 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के नंदा नगर रोड नंबर 12, ओम आटा चक्की के पास हुई.परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि बोलेरो वाहन एमपी 09 जीजी 8727 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए 15 वर्षीय दीपेश को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.
