मिठाई न खिलाने की बात पर युवक पर हमला, केस दर्ज

इंदौर: थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने मिठाई न खिलाने की बात पर युवक को डंडे से मारा, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई.परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि पीड़ित रोहित उर्फ रोशन वर्मा (निवासी: 90, पीपल की चाल, कुलकर्णी का भट्टा) अपने बेटे के मुंडन संस्कार की खुशी में दोस्त विकास को मिठाई खिलाने गया था.

उसी दौरान आरोपी आकाश उर्फ अक्कू उर्फ मेंढक और उसके एक अन्य साथी ने उसे रोका और कहा कि ज्यादा सयाना बन रहा है, हमें मिठाई क्यों नहीं खिलाई पीड़ित ने अगली बार खिलाने की बात कही, लेकिन आरोपी मिठाई की ज़िद करने लगे. जब पीड़ित ने इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी. विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने थप्पड़ मारे और आकाश उर्फ अक्कू ने डंडे से हमला कर पीड़ित के चेहरे पर चोट पहुंचाई. घटना में पीड़ित के गाल से खून बहने लगा और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कर आरोपियों की तलाश शुरु की.

Next Post

किसानों की सुरक्षा और मंडी की व्यवस्था सुधारने की मांग

Thu Feb 13 , 2025
मंडियों में गुंडागर्दी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन इंदौर:चोइथराम मंडी में गत दिवस मानपुर के किसान के साथ चाकू बाजी की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर विभिन्न किसान संगठनों ने चोइथराम मंडी में प्रदर्शन किया और किसानों की सुरक्षा करने और असामाजिक […]

You May Like