चोटिल हसरंगा बंगलादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर

कैंडी, 09 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका के शीर्ष स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण बंगलादेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरु होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गये है।
बंगलादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीच मैच में श्रीलंका को मैच में वापसी दिलाने हसरंगा आखिरी एकदिवसीय मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। मेजबान टीम श्रीलंका ने यह एकदिवसीय सीरीज 2-1 से जीती ली थी। हसरंगा के स्थान पर अभी तक किसी अन्य खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है। वह कोलंबो लौटकर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
चरित असालंका श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे।
श्रीलंका टीम:- चरित असालंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और ईशान मलिंगा।

Next Post

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने आर्चर को टीम में बुलाया

Wed Jul 9 , 2025
लॉर्ड्स 09 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में वापस बुलाया है। कोहनी और पीठ की चोटों के कारण करीब साढ़े चार साल से सीमित ओवरों के मुकाबलों में खेल रहे जोफ्रा आर्चर […]

You May Like