अब छतरपुर में ही मिलेगा गंभीर मरीजों को इलाज, आधुनिक सुविधाओं से लैस 5 मंजिला भवन बनकर तैयार

छतरपुर: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां 200 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार हो चुका है, जिससे अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। इस नई सुविधा के शुरू होने से जिले के हजारों मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सकेगा।
करीब 32.50 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पांच मंजिला भवन को आधुनिक तकनीक के अनुसार तैयार किया गया है।

भवन में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग के साथ हर बेड तक ऑक्सीजन की सीधी पाइपलाइन पहुंचाई गई है, जिससे आपातकाल में तुरंत उपचार देना आसान होगा। इसके अलावा यहां अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), हृदय रोग उपचार कक्ष और डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई हैं।महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए विशेष वार्ड और लेबर रूम भी बनाए गए हैं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकें। मरीजों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए भवन में लिफ्ट और स्ट्रेचर रैंप की व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थिति में भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया के अनुसार इस ब्लॉक के शुरू होने से जिला अस्पताल की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इससे गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सकेगा और अन्य शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी।

Next Post

एन एच 719 को 6 लेन बनाने की मांग को लेकर संतों का आंदोलन हुआ उग्र, कल मेहगांव में बुलाई महापंचायत

Wed Feb 25 , 2026
भिंड: जिले में नेशनल हाईवे-719 को टू-लेन से सिक्स-लेन में अपग्रेड करने की मांग ने उग्र रूप ले लिया है। हाल ही में हुए एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद संत समाज ने अपना आंदोलन तेज करते हुए 27 फरवरी को मेहगांव स्थित डाक बंगला हनुमान […]

You May Like