डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से होगा एमआर-04 रोड

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को महापौर सभाकक्ष में यातायात विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर शहर में चल रहे यातायात सुधार, प्रतिमा स्थापना, चौराहों के विकास, पार्किंग व्यवस्था एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पी.एस. कुशवाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान महापौर ने सिरपुर तालाब क्षेत्र में स्थापित की जा रही स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा एवं परिसर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी 11 सितंबर को प्रतिमा का लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने 30 जून को विभागीय अधिकारियों के साथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर समयबद्ध रूप से शेष कार्य पूर्ण कराए जा सकें. महापौर ने अन्नपूर्णा रोड से सुदामा नगर के मध्य निर्माणाधीन मार्ग के बीच भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना संबंधी तैयारियों की जानकारी ली.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 16 अगस्त को उक्त मार्ग का अटल पथ नामकरण एवं प्रतिमा स्थल के भूमिपूजन का आयोजन करें. साथ ही राजकुमार ब्रिज से बाणगंगा ब्रिज के मध्य निर्मित एमआर-04 रोड का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई. महापौर ने शहर की पार्किंग व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी पार्किंग व्यवस्थाओं का नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

समय सीमा में काम नहीं करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैक लिस्ट
बैठक में छोटी ग्वालटोली स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा एवं उद्यान के सौंदर्यीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए महापौर ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यादेश प्राप्त करने के बाद भी समय पर कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता अथवा लगातार मॉनिटरिंग के बावजूद निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है, ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए

Next Post

एक प्रतिशत मेट्रो के लिए 19 हजार करोड़ खर्च

Tue Jun 30 , 2026
इंदौर: शहर में 31 किलोमीटर मेट्रो रेल चलाने के लिए 19 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है, जिससे शहर कुछ 1 प्रतिशत जनता को लाभ मिलेगा. इसके उलट शहर में 8 आधारभूत संरचनाओं के लिए नए सिरे से 18 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी. वह भी शहर […]

You May Like