थाने के सामने घर में घुसे चोरों ने परिजनों को धमकाया

सीहोर. शाहगंज में थाने के पास ही लगी एक दुकान में रात 3.15 बजे चोर घुस आए और परिजनों को धमकाने लगे. गनीमत रही कि उसी समय पुलिस की गाड़ी वहां से निकली, जिसके सायरन की आवास सुनकर बदमाश वहां से भाग गए और कोई अनहोनी नहीं हुई. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. खास बात यह है कि घटनास्थल थाने से मात्र 0.2 किमी की दूरी पर ही है.

पुलिस के अनुसार अशोक जोशी ने बताया कि वे शनि मंदिर के पास रहते हैं और घर पर ही बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। रविवार रात करीब 11 बजे सभी लोग सो गए थे कि अचानक रात 3.15 बजे दुकान की शटर उठाकर तीन बदमाश घुस आए। उनमें से एक के हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे के हाथ में डंडा था। बदमाशों ने उन्हें चुप रहने की धमकी दी, जिसके बाद आवाज सुनकर उनके परिजन भी जाग गए। तभी उसी समय वहां पुलिस के वाहन का सायरन बजा, जिसके डर से बदमाश वहां से भाग गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सारी घटना बताई. खास बात यह है कि फरियादी अशोक का घर पुलिस थाने से मात्र चंद कदमों की दूरी पर यानी कि थाने के पास ही लगा हुआ है. ऐसे में स्पष्ट है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, वे थाने के आसपास वारदात को अंजाम देने में भी नहीं घबराते. हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्होंने बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Next Post

उत्तर पश्चिमी कोलंबिया में भूस्खलन में आठ लोगों की मौत

Wed Jun 25 , 2025
बोगोटा, 25 जून (वार्ता) उत्तर पश्चिमी कोलंबिया में एंटिओक्विया विभाग के बेलो नगरपालिका में मंगलवार को भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेयर लोरेना गोंजालेज ने कहा, “बहुत दुख के साथ मैं आपको […]

You May Like