उत्तर पश्चिमी कोलंबिया में भूस्खलन में आठ लोगों की मौत

बोगोटा, 25 जून (वार्ता) उत्तर पश्चिमी कोलंबिया में एंटिओक्विया विभाग के बेलो नगरपालिका में मंगलवार को भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेयर लोरेना गोंजालेज ने कहा, “बहुत दुख के साथ मैं आपको सूचित करती हूं कि आज सुबह करीब 3:25 बजे ग्रैनिज़ल सेक्टर में भूस्खलन हुआ। अब तक हमने आठ लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।” उन्होंने कहा कि ला नेग्रा धारा के ज्यादा प्रवाह से शुरू हुए भूस्खलन ने एल पिनार पड़ोस के 10 घरों को प्रभावित किया।

एंटिओक्विया के गवर्नर एंड्रेस जूलियन ने कहा कि आपातकाल का निपटने के लिए विभाग के सभी संसाधन जुटाए गए हैं।

बचाव दल लापता लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं, जबकि यहां के निवासी इलाके को खाली कर रहे हैं और आगे भूस्खलन के जोखिम के कारण अस्थायी शिविरों में शरण ले रहे हैं।

स्थानीय निवासी कार्लोस एंड्रेस मेसा ने कहा, “हमें इस समय सबसे ज़्यादा एकजुटता की ज़रूरत है।” “हमें कंबल, भोजन और प्रार्थना की ज़रूरत है ताकि नदी फिर से न बहे, जैसा कि आज सुबह हुआ था।”

 

Next Post

भजनलाल ने आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले राष्ट्र भक्तों को किया नमन

Wed Jun 25 , 2025
जयपुर 25 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपातकाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले राष्ट्र भक्तों को नमन किया है। श्री शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इन राष्ट्र भक्तों को नमन करते हुए कहा कि भारत के महान लोकतांत्रिक इतिहास […]

You May Like

मनोरंजन