जबलपुर: पाटन में पिकअप की टक्कर से दो लोग घायल हो गए । वहीं पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कृृपाल बर्मन 50 वर्ष निवासी ग्राम धमनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा लडक़ा लक्ष्मण बर्मन नुनसर रिंग रोड में ड्रायवरी का काम करता है। शनिवार को अपनी मोटर सायकल एमपी 20 एनयू 2964 से अपने साथी कर्मचारी बसोरी गोड़ के साथ नुनसर से घर धमनी आ रहा था, जैसे ही ग्राम भौंरदा के पास पहुँचा तभी पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड एम 9465 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये लक्ष्मण बर्मन की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे लक्ष्मण एवं बसोरी दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गई।
Next Post
बहू ने मायके वालों से सास-ससुर पर करवाया हमला
Sun Mar 1 , 2026
जबलपुर: मझोली थाना अंतर्गत सिहोदा में एक बहू ने मामूली कहासुनी के बाद अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर अपने ही सास-ससुर पर हमला करवा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मताबिक सिहोदा निवासी राजकुमारी रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे धर्मेंद्र […]

You May Like
-
6 months ago
जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष झुनझुनवाला ग्वालियर आए
-
2 months ago
जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार
-
10 months ago
एसएएफ सिपाही की पत्नी से चेन-मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार
-
11 months ago
फरवरी में औद्योगिक उत्पादन दर घटकर 2.9 प्रतिशत पर