जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी क्षेत्र में एकता मार्केट के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरगी का रहने वाला सचिन बर्मन अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। वह जैसे ही शाम करीब 6:30 बजे गौर चौकी स्थित एकता मार्केट के पास पहुँचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
