ज्वेलर्स से धोखाधड़ी, 6 लाख 10 हजार रुपए और जेवर नहीं लौटाने का आरोप

कटनी। शहर के शेर चौक स्थित श्री देवा ज्वेलर्स के संचालक राकेश सोनी ने आजाद चौक निवासी सचिन सोनी पर सोने के जेवर और नकदी वापस नहीं करने तथा अमानत में रखी चांदी की शुद्धता कम होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर धोखाधड़ी सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में लगाए आरोपों के अनुसार 3 अगस्त 2023 को सचिन सोनी 18 कैरेट के 62.920 ग्राम और 20 कैरेट के सोने के जेवर लेकर गया था। उसने जेवर बेचकर राशि बैंक खाते में जमा करने और शेष जेवर लौटाने की बात कही थी। इसी दौरान उसने 19.991 किलोग्राम चांदी अमानत के तौर पर रखी और एक लाख रुपये का चेक दिया, जिसकी राशि नहीं मिलने का आरोप है।

राकेश सोनी ने यह भी आरोप लगाया कि सचिन सोनी ने 93.200 ग्राम सोने के जेवर गिरवी रखने के नाम पर 6 लाख 10 हजार रुपये लिए थे, लेकिन तय समय में रकम और जेवर वापस नहीं किए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जांच में चांदी में मात्र 2.5 प्रतिशत शुद्धता और सोने के जेवरों में भी निर्धारित मानक से कम शुद्धता मिली।

राकेश सोनी ने दावा किया कि उनके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप संदेश उपलब्ध हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Next Post

टीएचडीसी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue Oct 27 , 2026
सिंगरौली। जिले के अमिलिया कोल माइंस टीएचडीसी के खिलाफ विभिन्न मांगो को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।आज मंगलवार को टीएचडीसी कंपनी कोल माइंस से प्रभावित विस्थापितो ने कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गये और इस दौरान पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा […]

You May Like