गुवाहाटी/ नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को असम में विभिन्न कार्यक्रमों में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन अथवा आधारशिला करेंगे।
श्री मोदी का पहला कार्यक्रम दरांग में होगा, जहाँ वह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला रखेंगे तथा गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वहां से गोलाघाट जाएंगे और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे जो राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। वह नुमालीगढ़ रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री ने सोसल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि इन कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
श्री मोदी शनिवार से पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों के तीन दिन के दौरे पर हैं। वह कल मिजोराम और मणिपुरा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया । उन्होंने दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
श्री मोदी कल शाम गुवहाटी पहुंचे और भूपेन हजारिका शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उनका आज असम में दूसरा दिन है।
