तीस हजार अफगान शरणार्थी स्वदेश लौटे

काबुल, 26 जून (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान से पश्चिमी हेरात में इस्लाम कला सीमा क्रॉसिंग के रास्ते अफगानिस्तान के 30,000 से अधिक शरणार्थी स्वदेश लौटे हैं।

सूचना और संस्कृति विभाग के प्रांतीय निदेशक मावलवी अहमदुल्ला मुत्ताकी ने बताया कि बुधवार को अफगान शरणार्थियों की यह हाल के दिनों में सबसे बड़ी सामूहिक वापसी में से एक है। स्वदेश लौटने वाले लोगों को पानी, भोजन और तत्काल चिकित्सा देखभाल सहित सभी आवश्यक आपूर्ति प्रदान की गयी है।

प्रांतीय निदेशक( प्रत्यावर्तन) के मुताबिक अनुमानित तौर पर निमरोज प्रांत में पुल-ए-अब्रेसहम सीमा क्रॉसिंग के रास्ते प्रत्येक दिन 2,000 से 3,000 व्यक्ति और लगभग 300 परिवार अफगानिस्तान लौट रहे हैं। अफगानी शरणार्थियों की संख्या करीब 70 लाख है जिनमें अधिकतर प्रवासी हैं और वर्तमान में ईरान तथा पाकिस्तान जैसे देशों में रह रहे हैं।

 

Next Post

छात्रों की मदद के लिए एसैप प्रतिबद्ध : ईशना गुप्ता

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों की मदद के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे स्वंयसेवी 24 घंटे छात्रों के साथ खड़े हैं। एसैप की सदस्य […]

You May Like