बुधनी। मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराजसिंह चौहान कृषि उदय एक्सपो में शामिल होने केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण परीक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा संस्थान में अब ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. साथ ही नेशनल सीड कॉरपोरेशन के सहयोग से उन्नत बीज तैयार किए जाएंगे, जिससे कम रकबे में अधिक उत्पादन संभव हो सकेगा. संस्थान के निदेशक डॉ. बीएम नांदेड़े ने अतिथियों का स्वागत किया. किसानों को टूल किट का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव, सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बरेला, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे.
