सलकनपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक देवीधाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन कुलदेवी मां विंध्यवासिनी बिजयासन मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया. गौरतलब है कि श्री चौहान प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर सलकनपुर पहुंचकर कुलदेवी के दर्शन करते हैं.
इस अवसर पर धर्मपत्नी साधना चौहान भी साथ रहीं. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक राकेश राय, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, रामगोपाल ट्रेलर, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जनसेवक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
