हत्या के फरार 4 आरोपियों को दबोचा

आष्टा। सिद्दीकगंज थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया.

थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र में गत 3 मार्च 26 को ग्राम श्यामपुरा निवासी लीलाबाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. इससे पहले पुलिस एक आरोपी बद्री जामले को गिरफ्तार कर चुकी थी. वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही. मुखबिर सूचना व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 वर्षीय अजय और 18 वर्षीय भुरसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इसके अलावा मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया है. फिलहाल पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना जारी है.

 

Next Post

BCCI का बड़ा ऐलान, IPL में पहली बार लागू होगा ये अनोखा नियम, 10 ओवर खत्म होते ही शुरू होगा असली रोमांच

Wed Mar 25 , 2026
आईपीएल 2026 में बॉल बदलने को लेकर नया नियम सामने आया है। इसमें कई अहम बारीकियां शामिल हैं, जिन्हें समझना फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बेहद जरूरी है। IPL 2026 Regulations: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इसके साथ ही बीसीसीआई ने एक […]

You May Like