भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संत तरुण सागर महाराज की जयंती, महान समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती तथा परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत तरुण सागर के सत्य, संयम, नैतिकता और मानव मूल्यों पर आधारित विचार समाज को जागरूक एवं संस्कारित बनाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज को सामाजिक न्याय, शिक्षा और समान अवसरों के अग्रदूत बताते हुए कहा कि समतामूलक समाज के निर्माण और जनकल्याण के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।मुख्यमंत्री ने वीर योद्धा रामा राघोबा राणे के अद्वितीय साहस और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में उनका पराक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।वहीं अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।
