चलते बल्कर में देर रात लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र स्थित बायपास नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार एक बल्कर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग ने पूरे बल्कर को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि बल्कर वाहन यूपी से राखड़ लोड कर सतना-रीवा की ओर जा रहा था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

सतपुला रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, ट्रेन से कटा युवक

Fri Jun 26 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सतपुला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है।पुलिस के मुताबिक अधारताल रेलवे स्टेशन पर पदस्थ ट्रैकमेन अभिषेक सिंह परिहार ने सूचना दी कि सतपुला रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में […]

You May Like