भोपाल: राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में विराजी मां दुर्गा के पूजा पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के सामने मां दुर्गा की प्रतिमाओं की वार्षिक स्थापना की गई है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना। उधर,जहांगीराबाद और विभिन्न हिस्सों की झांकियों देखने श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा एवं मां काली के दर्शन कर आस्था प्रकट की। दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य झांकी और महाआरती ने धार्मिक उत्सव और सांस्कृतिक परंपरा की महत्ता को जीवंत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ा दी।
