छोटा तालाब में CISF जल क्रीड़ा टीम का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

भोपाल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की नवगठित जल क्रीड़ा टीम ने 36वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर बल का नाम रोशन किया है। टीम की व्यवस्थाएं वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट से संचालित की जा रही हैं। यह प्रतियोगिता 2 से 5 फरवरी 2026 के बीच भोपाल के छोटा तालाब में पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित हुई थी।

प्रतियोगिता में सीआईएसएफ के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। खिलाड़ी मिस मशूमा यादव ने कैनोइंग की 200 मीटर C2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं कुमारी शिवानी ने 5 किलोमीटर C1 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इसी क्रम में सुश्री सनातोम्बी देवी ने 500 मीटर C2 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धियों में इजाफा किया।

नवगठित जल क्रीड़ा टीम की यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। इस उपलब्धि से बल के अन्य जवानों और खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

सीआईएसएफ भोपाल एयरपोर्ट के कमांडेंट अतुल भनोत्रा सहित वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

महादेव को निहारने मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हल्दी व मेहंदी लगाकर श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए

Wed Feb 11 , 2026
शाजापुर। रविवार को जिले भर में शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. आयोजन को लेकर शिवालयों में तैयारियां की जा रही है. इसी को लेकर बुधवार को नगर के प्राचीन श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर व श्री घाट स्थित शिव मंदिर में महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाकर श्रद्धालुओं ने मंगल […]

You May Like