जबलपुर: दीदी के यहां जाने का कहकर कार मालिक से कार लेकर ड्राईवर ने हड़प ली। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि राजभान जायसवाल 46 वर्ष निवासी सेठी नगर ने लिखित शिकायत की कि वह गाडियों को टैक्सी में चलवाता है। तीन माह पहले उसने योगेश वर्मा पिता तुलसी दास वर्मा निवासी बाल गंगाधर तिलक वार्ड पन्ना मोड मुंडवारा को ग्यारह हजार रूपये महीने वेतन पर ड्राइवरी के लिए रखा थ।
काम पर रखने से पहले उसे सिक्योरिटी के तौर पर अपना आधार कार्ड और ड्राईविंग लाइसेंस दिया था और उसकी गाडी चलाने लगा लगभग एक महीने योगेश ने उसकी गाडी क्रमांक एमपी 20 टीए 1802 मारूती सुजूकी आल्टो चलाया था। 15 नवंबर 2025 को शाम 06 बजे योगेश ने कहा की अपनी दीदी के यहां जा रहा हूॅ और ऑल्टो की चाबी उसे दे दी और उसके घर पर बनी किराने की दुकान में गेट के पास मारूती सुजूकी की सिफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 20 जेड ए 5698 की चाबी रखी थी.
जिसे लेकर चला गया कुछ दिन इंतजार करने के बाद योगेश गाडी लेकर नहीं आया उसने योगेश से कार के बारे मे पूछा तो बताया कि रांझी में अपनी दीदी के यहां है वापस आकर गाडी दे देगा। इसके बाद उसने योगेश को कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठाया, बार बार कॉल किया तो योगेश ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। ड्राईवर योगेश दीदी के यहां जाने का बोलकर उसकी कार लेकर गया जो आज दिनांक तक वापस नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी योगेश वर्मा पिता तुलसीदास वर्मा निवासी बाल गंगाधर तिलक वार्ड पन्ना मोड मुड़वारा जिला कटनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
