खून से लथपथ भाई को लेकर रिपोर्ट कराने आए शख्स से एसआई ने धुलवाई गाड़ी

भिंड: दो पक्षों में विवाद में घायल श्यामू परिहार भाई रामू के साथ दबोह थाने में रिपोर्ट कराने पहुंचा तो एसआइ रविंद्र माझी ने कहा कि पहले मेरी गाड़ी धो दो। तब एफआइआर लिखूंगा। बरथरा गांव का श्यामू खून से लथपथ था।

वह दर्द से कराह रहा था। भाई रामू ने आरोप लगाया कि एसआइ माझी ने गाड़ी धुलवाने के बाद एफआइआर लिखी।मामले का वीडियो पीड़ित श्यामू ने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही एसपी असित यादव ने एडीओपी को मामले की जांच सौंपी है।

Next Post

CM ने काल भैरव से लोगों के सौभाग्य और आरोग्य की प्रार्थना की, खंडवा-उज्जैन हादसे पर जताया दुख

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को श्री काल भैरव से प्रदेशवासियों के सौभाग्य, शांति, अभयता और आरोग्यता की प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “ॐ कालभैरवाय नमः ! धर्म नगरी उज्जैन स्थित श्री काल भैरव मंदिर में विराजमान भगवान श्री काल भैरव से सभी प्रदेशवासियों के […]

You May Like