अवैध शराब के विरुद्ध छापा, 6 केस बने तीन आरोपी पकड़े गए

रायसेन। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर, आबकारी उपनिरीक्षक विवेक सक्सेना द्वारा मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर अवैध शराब के विरुद्ध महुआखेड़ा, सिंहपुर टोला, रतनपुर, चिकलोद, गोंदरा में दविश देकर कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल 06 प्रकरण बनाए गए जिसमें 03 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया। छापेमार कार्यवाही में 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 2400 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया सभी आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 2 लाख 46 हजार रूपये बताया गया है।

Next Post

सौगात: इंदौर चिड़ियाघर में बनेगा अत्याधुनिक फिश एक्वेरियम

Tue Jun 10 , 2025
इंदौर। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब इंदौरवासी जल्द ही अपने शहर में एक अत्याधुनिक फिश एक्वेरियम का आनंद ले सकेंगे, जो इंदौर चिड़ियाघर में विकसित किया जाएगा। यह एक्वेरियम न केवल बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र […]

You May Like