अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा सस्पेंड, महिला से अनैतिक संबंध और पद के दुरुपयोग का आरोप; आरक्षक पर भी गाज

भोपाल। अरेरा हिल्स पुलिस थाने में टीआई पद पर रहे सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप सामने आए हैं. एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ उनके अनैतिक संबंधों की शिकायत की. इसके बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सुनील शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. इसी थाने में पदस्थ एक आरक्षक नंद किशोर को भी सुनील शर्मा का साथ देने के आरोप के चलते सस्पेंड किया गया है.

जानकारी के मुताबिक आरोप लगाने वाले युवक ने इस पूरे मामले के साक्ष्य भी पुलिस कमिश्नर को दिखाए. मामला सामने आने के बाद टीआई और आरक्षक को सस्पेंड किया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच भी अभी कर रही है. दोनों ही पुलिसकर्मियों पर पद के दुरुपयोग और गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोप लगे हैं. आरक्षक नंदकिशोर की भूमिका को लेकर बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा और महिला की इन गतिविधियों की पूरी जानकारी उन्हें थी. नंदकिशोर पर आरोप है कि उसने महिला पर दबाव बनाने की कोशिश भी की. अब दोनों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है.

Next Post

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों के मुद्दों पर निकाला पैदल मार्च 

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल।जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में छात्रों के मुद्दों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक निकाला गया, जिसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों […]

You May Like