
मंदसौर। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा सामूहिक उपवास एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में झूठ, षड्यंत्र और राजनीतिक दुर्भावना के तहत पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त कराया जाना लोकतंत्र एवं संविधान की मूल भावना पर सीधा प्रहार है। यह केवल एक उम्मीदवार के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि जनता की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को कुचलने का प्रयास है।
श्री गुर्जर ने कहा कि आज का उपवास एवं धरना-प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ कांग्रेसजनों के जनसंकल्प का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रही है और आगे भी यह लड़ाई पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक परंपराओं को लगातार कमजोर कर रही है। विपक्ष की आवाज़ दबाने तथा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को समाप्त करने के लिए प्रशासनिक और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
उपवास एवं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, वरिष्ठ नेता प्रकाश रातड़िया, विक्रम विद्यार्थी, त्रिदेव पाटीदार, राजेश रघुवंशी, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा, हनीफ शेख, कांतिलाल राठौर, मंजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, यूनुस मेव, प्रीतिपाल सिंह राणा, रफत पयामी, राखी सत्रावाला, सुनीता बंदी, सुनील गुप्ता, रमेश ब्रजवानी, निर्विकार रातड़िया, शंकरलाल पाटीदार, राजेंद्र सेठिया, प्रवीण मांगरिया, वाहिद जैदी, शुभम कुमावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, संविधान की मर्यादा बनाए रखने तथा जनता की आवाज़ को दबाने के हर प्रयास के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
