सिवनी मालवा। ग्राम नाहरकोला के देवीपुरा टोला में शराब के नशे में पति ने डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष करोचे और पत्नी सुनीता (35) के बीच देर रात किसी बात पर विवाद हुआ, जो बढ़ने पर संतोष ने घर में रखी लाठी से वार कर उसकी मौके पर ही मौत कर दी। झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे भाई और परिजनों को भी आरोपी ने भगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी, जिस पर थाना प्रभारी राजेश दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मामला घरेलू विवाद का बताया गया।
