इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के आवाहन पर मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे का इटारसी आगमन हुआ। पंजाब मेल एक्सप्रेस से पहुंचे पांडे का विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों, महिला व युवा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्य शाखा में सीनियर सीसीटीसी, ETL विभाग व अन्य कर्मचारियों ने मंडल अध्यक्ष को ज्वलंत समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। कोऑर्डिनेशन बैठक में पांडे ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए 3-5 सितंबर को दिल्ली आंदोलन में भाग लेने और सदस्यता वृद्धि के निर्देश दिए। ओल्ड पेंशन बहाली, निजीकरण समाप्ति और आठवां वेतन आयोग गठन की मांग पर जोर दिया गया। सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ। जानकारी मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने दी।
रेलवे कर्मियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
