युवक की मौत पर सड़क जाम, परिजनों का हंगामा, दोस्तों पर हत्या की साजिश का आरोप

छतरपुर। जिले के नौगांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। 18 वर्षीय आकाश अहिरवार की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को मऊसहानियां में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि आकाश की मौत महज सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। उनका कहना है कि आकाश को उसके दो दोस्त शादी में चलने के बहाने घर से साथ ले गए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों में केवल आकाश की ही मौत कैसे हुई, जबकि अन्य दो घायल होकर बच गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवाम शाम छतरपुर से दिल्ली जा रही राधा स्वामी ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस ने बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के पास अपाचे बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

परिजन दोनों दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Next Post

गोयरा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sun Apr 26 , 2026
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर अनुभाग अंतर्गत गोयरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गोयरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला […]

You May Like