21 महिला पुलिसकर्मी मैदान में,बाजारों में होगी विशेष पेट्रोलिंग

शाजापुर। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शाजापुर पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए 21 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी के साथ विशेष पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। महिला पुलिसकर्मियों की टीमें प्रमुख बाजारों और महिलाओं-बच्चों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील भी की है।

Next Post

चोरी की 2.46 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद

Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 15 दिनों में चोरी, नकबजनी और अन्य मामलों में 2.46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चोरी की संपत्ति और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के […]

You May Like