कायस्थ युवक युवती परिचय सम्मेलन में बनी जोड़ियां

ग्वालियर: कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा 63वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर दौलतगंज में आयोजित हुआ। परिचय सम्मेलन में लगभग 40 – 50 युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया। साथ ही साथ युवकों ने घरेलू युवतियों एवं नौकरी वाली युवतियों से शादी करने की इच्छा जाहिर की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी रहे। संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजा आरती कर विधि विधान से हुआ।

कार्यक्रम में भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, सबलगढ़, मेहगांव, जालौन, डबरा, दतिया आदि स्थानों से युवक युवतियां अपने परिवार सहित पधारे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र खरे, श्याम श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अवध नारायण श्रीवास्तव, चंचल श्रीवास्तव, नम्रता सक्सेना, वर्षा श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Next Post

शांति वार्ता फेल होने के पीछे इजरायल का हाथ! मीटिंग के बीच JD वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन, इनसाइड स्टोरी

Mon Apr 13 , 2026
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल हो गई है। ईरान का दावा है कि नेतन्याहू के एक फोन कॉल ने जेडी वेंस का रुख बदल दिया, जिससे 21 घंटे की मेहनत बेकार हो गई। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई 21 घंटे लंबी शांति वार्ता असफल रही। मैराथन […]

You May Like