सफेद साफा, हल्की दाढ़ी और चश्मा, अक्षय खन्ना के बदले अंदाज ने उड़ाए यूजर्स के होश, बोले- मजदूर आ गया लगा

मुंबई, अक्षय खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद साफा, चश्मा और हल्की दाढ़ी वाले लुक में नजर आए। उनके अंदाज को देखकर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए।

अक्षय खन्ना अपनी शानदार अदाकारी और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट ‘महाकाली’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बदला हुआ लुक देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय खन्ना एक कैफे से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलर वाली टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। सिर पर सफेद साफा बांधे अक्षय काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टी-शर्ट पर चश्मा लगाया हुआ है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी नजर आ रही है। अक्षय खन्ना ने इस दौरान निर्माता रजत रवैल के साथ पोज भी दिए। अभिनेता का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अक्षय खन्ना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि वह बॉलीवुड के सबसे काबिल अभिनेताओं में से एक हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने उनके लुक को देखकर लिखा कि उनका अगला प्रोजेक्ट साईं बाबा पर आधारित लगता है। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऑस्कर वाले ऐसे ही होते हैं। वहीं एक फैन ने कहा कि उन्हें लुक देखकर छोटा सा हार्ट अटैक आ गया। एक यूजर ने यह तक कह दिया कि उन्हें लगा कोई मजदूर आ गया।

धुरंधर में रहमान डकैत बनकर छाए थे
अक्षय खन्ना को हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार में देखा गया था। फिल्म में उनके अभिनय और लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके किरदार ने कहानी में एक अलग प्रभाव छोड़ा और अक्षय एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से चर्चा में आ गए। अब अक्षय खन्ना फिल्म ‘महाकाली’ में एक बिल्कुल अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह शुक्राचार्य की भूमिका में हैं और उनका लुक भी काफी अलग रखा गया है। फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Next Post

वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी सुधारने के लिए बॉब कार्टर को बनाया कंसल्टेंट, 6 कैरेबियाई क्षेत्रों का करेंगे दौरा

Thu Sep 10 , 2026
किंग्स्टन, वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बल्लेबाजी सुधारने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कोच बॉब कार्टर को 1 साल के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच बॉब कार्टर को एक साल के लिए बल्लेबाजी […]

You May Like