
अनूपपुर। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की 39 वीं वर्किंग कमिटी मीटिंग 11 व 12 फरवरी को जोनल कार्यालय बुधवारी बजार में मुख्य अतिथि जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण व कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने बताया कि मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की कार्यकारी अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव ने बताया कि मजदूर कांग्रेस की हर तीन महीने में वर्किंग कमिटी मीटिंग आयोजित कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर अगली रणनीति व रेल कर्मचारियों के हितों के लिए प्रस्ताव पारित किया गया
कार्यकारणी सभा को संबोधित करते रेलवे मजदूर कांग्रेस के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि रेलवे मजदूर मजदूर कांग्रेस को नया रुप दे दिया गया है , मजदूर कांग्रेस का हर पदाधिकारी रेल कर्मचारियों के लिए समर्पित है अब रेल मजदूर कांग्रेस, रेल कर्मचारी के द्वारा द्वारा जा कर समस्या सुनेगा, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर रेल मंडल के रेल कर्मचारियों का हम सभी आभार व्यक्त करते है मजदूर कांग्रेस के नवीन मेंबर शीप में 16 हजार रेल कर्मचारी 2025 में मेंबर बने 2026 में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर 25 हजार मेंबर बनाने का लक्ष्य है
बैठक में जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन ने 06 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया :-
( 1) – केन्द्रीय कर्मचारियों का 08 वां पे कमीशन को 01 जनवरी 2026 से तत्काल लागू करने की मांग है ( 2 ) ओल्ड पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाए ( 3 ) बिना पदों को समाप्त किए नवीन पद स्वीकृत हो (4) रेलवे बोर्ड तत्काल एनसी जेसीएम के प्ररित प्रस्ताव को लागू किया जाए (5) रेलवे में निजीकरण पर तत्काल रोक लगे (6) एलडीसी ओपन टू आल का आदेश जारी हो
वर्किंग कमिटी मीटिंग के आयोजन समिति अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बताया बैठक में निर्णय लिया गया 09 व 10 अप्रैल 2026 को बिलासपुर में एन एफ आई आर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने का निर्णय लिया गया , इस राष्ट्रीय बैठक में एन एफ आई आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह , राष्ट्रीय महामंत्री डा० एम राघवैया के साथ 17 रेल जोन के राष्ट्रीय सदस्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे , वर्किंग कमिटी मीटिंग में बिलासपुर, रायपुर, नागपुर मंडल वर्किंग कमिटी सदस्य के मंडल समन्वयक नागपुर इंदल दमाहे, मंडल समन्वयक रायपुर बी डी प्रसाद , कार्यकारी अध्यक्ष प्रथम रविधल , केन्द्रीय पदाधिकारी भी कृष्ण कुमार, राजेश खोपारागड़े, जी एस आइच, डी डी महेश, सांई किरण, भीम राव बोदलकर , एस के एम पटनायक , नागेश्वर राव, उदय यादव, शुभम उपाध्याय, आदी उपस्थित रहे।
