घूसखोर पंडत विवाद: नया टाइटल बताओ, तभी रिलीज होगी फिल्म

भोपाल। मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म घूसखोर पंडित के शीर्षक को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए मेकर्स से साफ कहा है कि जब तक नया टाइटल नहीं बताया जाएगा, तब तक फिल्म रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी। अदालत ने इस मामले में नेटफ्लिक्स, निर्देशक नीरज पांडे, केंद्र सरकार और सीबीएफसी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 19 फरवरी तय की है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र के अनुसार, फिल्म के शीर्षक में घूसखोर और पंडित शब्दों के प्रयोग पर ब्राह्मण समाज और कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि यह टाइटल एक वर्ग की छवि को ठेस पहुंचाता है। विवाद की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स द्वारा टीजर जारी करने के बाद हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध, प्रदर्शन और उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में एफआईआर तक दर्ज हुईं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने टिप्पणी की कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी समुदाय को अपमानित करने का लाइसेंस नहीं हो सकती। कोर्ट ने मेकर्स से पूछा कि वे नया नाम क्या प्रस्तावित कर रहे हैं और निर्देशक नीरज पांडे को हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि फिल्म की सामग्री किसी सामाजिक वर्ग का अपमान नहीं करती। फिलहाल विवाद के चलते फिल्म की रिलीज पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर हुआ बुंदेलखंड में मंदिर का निर्माण, महाशिवरात्रि पर होगा नवशिवरात्रि का आयोजन

Thu Feb 12 , 2026
सागर। बुंदेलखंड में महाकाल मंदिर सागर नेशनल हाईवे 44 पर बांदरी कस्बे के पास खेजरा धाम में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में हैं और अब यह इलाका महाकाल धाम खेजरा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां महाकाल मंदिर की तरह […]

You May Like