श्री महावीर जयंती पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद

श्री महावीर जयंती पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद

मुंबई 10 अप्रैल (वार्ता) श्री महावीर जयंती के अवसर पर आज शेयर बाजार और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कोई कामकाज नहीं हो सका।

देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार भी बंद रहा है।

कारोबारियों का कहना है कि अब शुक्रवार को सामान्य कामकाज होगा।

इसके बाद अगले सप्ताह 14 अप्रैल सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर अवकाश रहने के कारण बीएसई और एनएसई के साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबार नहीं होगा।

Next Post

महू नाके पर सूबेदार की कार्रवाई, हटवाया हूटर,3 हजार का ठोका जुर्माना

Thu Apr 10 , 2025
इंदौर: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर महू नाका चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने एक वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर पर सख्त कार्रवाई की।ट्रैफिक सूबेदार सुमित बिलोनिया ने वाहन की जांच के दौरान पाया कि उसमें नियम विरुद्ध हूटर लगाया गया है। इस पर उन्होंने मौके पर ही वाहन […]

You May Like