महिला आरक्षण की राह में रुकावटें हटाकर रहेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर कर इसे लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का आत्मबल मजबूत है और सरकार नारी शक्ति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए संविधान संशोधन नहीं हो पाने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सहित समाजवादी पार्टी, डीएमके और टीएमसी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा इस मुद्दे पर बाधाएं खड़ी कीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लटकाना, भटकाना और अटकाना की नीति के कारण देश अपेक्षित प्रगति नहीं कर सका और इससे राष्ट्र को नुकसान हुआ है।

Next Post

छात्रा का अपहरण कर नाबालिक के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार 

Sat Apr 18 , 2026
सतना।मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही में नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है छात्र के परिजनों ने बीते शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट […]

You May Like