मिलावटी शराब का बड़ा ठिकाने का भंडाफोड़

श्रीगंगानगर, (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित गांव फतूही में आबकारी विभाग ने गुरुवार को मिलावटी शराब बनाने के एक अवैध ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी एच.आर. राठौड ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुकेश भांभू नामक व्यक्ति के मकान से बड़ी मात्रा में शराब बनाने और पैकिंग का सामान जब्त किया गया है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि फतूही गांव में मुकेश भांभू के मकान में अवैध रूप से मिलावटी शराब बनाई जा रही है। इस सूचना पर तुरंत एक विशेष दल का गठन किया गया। दल शाम को मकान पर छापा मारा, जहां केवल महिलाएं ही थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही सभी संदिग्ध सामग्री को जब्त कर लिया और सील कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में जब्त की गई सामग्री में कई महंगे अंग्रेजी ब्रांड की शराब की बोतलों, हाफ और क्वार्टर के 19 हजार ढक्कन, 144 खाली बोतलें, हाफ और क्वार्टर, बिना लेबल वाली शराब की चार भरी हुई बोतलें, रिफिलिंग और पैकिंग की मशीनें, 22 पव्वे देसी शराब के और बड़ी मात्रा में बारदाना शामिल हैं। राठौर ने बताया कि यहां महंगे अंग्रेजी ब्रांडों की खाली बोतलों में देसी शराब मिलाकर मिलावटी शराब तैयार की जा रही थी।

 

 

 

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सब तक सुनिश्चित हो

Fri Nov 14 , 2025
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की सब तक पहुंच, गुणवत्ता, और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। श्री बागडे गुरुवार को बिड़ला सभागार में श्वास संबंधित रोगों की 27 वीं कांफ्रेंस “नैपकॉन” में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्वास […]

You May Like