साइबर ठगों ने खातों से उड़ाए लाखों, चौबीस घंटे में 10 एफआईआर दर्ज

जबलपुर: साइबर ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा कर खातों में सेंध लगा रकम उड़ा रहे है। चौबीस घंटे में दस साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है।जानकारी के अनुसार घमापुर थाना अंतर्गत द्वारकानगर निवासी टेकचंद गौतम द्वारा अज्ञात नंबर से आया फोन कॉल अटेंड किया और ठगी का शिकार हो गए। शातिर जालसाज ने पीडि़त के क्रेडिट कार्ड में सेंध लगाकर महज कुछ ही मिनटों में 3,72,582 रुपये पार कर दिए। इसी प्रकार गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक निवासी एलआईसी से रिटायर्ड विजय कुमार तिवारी को ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप कॉल किया और डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक किया, दो बार में उनके खाते से कुल 60,000 रुपये कट गए। इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि व्हीकल फैक्ट्री कर्मचारी देबाशीष बहेरा (40) का मोबाइल अचानक अपने आप ऑटोमैटिक अपडेट हो गया और खाते से 38,005 रुपये उड़ा लिए हैं।

इसी प्रकार हनुमानताल पुलिस ने बताया कि शादाब नजर निवासी कुंजड़हाई मस्जिद के पास अचानक वाले ओटीपी आ रहे थे उसने बैलेंस चैक किया तोपता चला कि 2 बार में 52 हजार 300 रूपये उसके खाते से निकाल लिये गए हैं। इसी प्रकार संजीवनी नगर थाने में आशाराम बरकड़े 64 वर्ष निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षक के पद से रिटायर्ड है उसकी पत्नी के मोबाइल नम्बर पर कोई अनजान व्यक्ति अनाथ बनकर बात कर अपनी बातों में फंसाकर जबलपुर आने की बात कहकर पैसे नहीं होने पर स्केनर कोड उसकी पत्नी के मोबाइल नम्बर पर भेजकर 16 हजार 100 रूपये, उसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पकडऩे की बात करने से छुड़ाने के नाम पर 65 हजार रूपये ऐंठ लिए गए ।

इसी प्रकार संजीवनीनगर अन्तर्गत चंदन कॉलोनी निवासी अरविन्द साहू 52 वर्ष ने क्रेडिट कार्ड बनवाया। जिसके कार्ड से कुल 42 हजार 993 रूपये कट गए। इसके अलावा बरेला थाना अंतर्गत देवरी बसनिया निवासी भूपेन्द्र सिंह राजपूत को साइबर ठग ने आनलाईन डरा धमका कर खाते से 49 हजार 100 रूपये हड़प लिये। इसी प्रकार बरेला थाना अंतर्गत बमबमपुरा भाट मोहल्ला निवासी आकाश भाट को ठग ने अपनी गलत पहचान बताकर 1 लाख 500 रूपये हड़प लिये। इसी प्रकार कोतवाली थाना अंतर्गत दीक्षिपुरा निवासी करन कुमार जैन के खाते से 33489 रुपए उड़ा लिए गए। वहीं अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर निवासी विकास धौल पुरिया के व्हाटसएप पर गु्रप नंबर के जरिए से एक मैसिज आया जिसमें घर बैठेे नौकरी और कमाई का लालच देकर 35,000 रूपये ऐंठ लिए गए ।

Next Post

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गोवंशों को रौंदा, 5 की मौत, 1 गंभीर

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर शराब दुकान के सामने हाईवे पर बैठे गोवंशों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 गोवंशों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like