बूथ तक जाएं पदाधिकारी और बढ़ाएं बूथ अध्यक्षों की सक्रियता -गोपीचंद नेमा

ग्वालियर :भारतीय जनता पार्टी महानगर की बैठक जिले के प्रभारी गोपीचंद नेमा के मुख्य आतिथ्य में जयप्रकाश राजोरिया की अध्यक्षता में महाराज बाड़ा स्थित मुखर्जी भवन पर कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने सभी पदाधिकारियों को बैठक की महत्वता को समझाते हुए आगामी समस्त कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में कैसे बूथ तक सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराये।
आगे जिला प्रभारी गोपीचंद नेमा ने बूथ अध्यक्षों की भूमिका के महत्व को समझाते हुए कैसे मोदी जी के संकल्प मेरा बूथ सबसे मजबूत को दृढ़ता प्रदान करनी है पर अपने विचार रखे ।
बैठक का संचालन जवाहर प्रजापति और आभार व्यक्त राजू पलैया ने किया। बैठक में जिले के पदाधिकारीयो में सतेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, लता सिंह , चंदन पटेल ,अजय द्विवेदी , रेशु राजावत, प्रीति थोराट ,अमित जैन, बिरजू शिवहरे, नूतन श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, संतोष राजोरिया ,गौरव वाजपेई , आलोक आहूजा , नितेश शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष करुणा सक्सेना, किसान मोर्चा अध्यक्ष गिर्राज व्यास , अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनोल , जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश मोंगिया, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष परवेज खान , सभी मंडलो के अध्यक्ष , मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे उपस्थित रहे

Next Post

स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण

Sat Jul 11 , 2026
मुलताई। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को भारत विकास परिषद ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा शासकीय नवीन हाईस्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प के साथ पौधारोपण किया।इस दौरान सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। परिषद के सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं […]

You May Like