
पानसेमल। थाना क्षेत्र के खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया है।खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर अज्ञात द्वारा लाखों के जेवर एवं नगदी चोरी कीए हे।प्राप्त जानकारी अनुसार वारदात के समय मकान के बरामदे में दंपति सो रहे थे जिन्हें को भनक भी नहीं लगी और बीती रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने कीमती जेवरों पर हाथ साफ कर दिया है ।सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।अंबालाल रतिलाल चौधरी के पुत्र ने बताया की वे घर पर सो रहे थे ओर बुधवार गुरुवार के दरमियानी रात्रि में अज्ञात ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।घर में रखे सोने के कीमती जेवरों एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया।परिवार के सदस्यों के अनुसार करीब 30 से 32 तोला सोना एवं नगदी 10,000 रुपए चोरी होना बताया है।पुलिस को मिली सूचना पर अजय चौहान एवं आरक्षक गुणीराम पवार पहुंचे थे जिसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे।फिलहाल पुलिस वैज्ञानिक तथ्यों एवं मौजूद साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है प्रकरण की विवेचना ASI मुकेश भालसे द्वारा की जा रही है।वही थाने पर पदस्थ उप निरीक्षक एस के रघुवंशी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अज्ञात चोर की सर्चिंग की जा रही है।।वही परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र तलाश करने की अपील की है।
